HomeHimachalमुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘हर दिन सेहत’ अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ‘हर दिन सेहत’ अभियान का शुभारंभ

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को ओक ओवर शिमला से ‘हर दिन सेहत’ अभियान का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि यह व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश के लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और बीमारियों की रोकथाम की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है. उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत आईजीएमसी शिमला और सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न स्थानों पर हेल्थ टॉक्स का आयोजन करेंगे और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के बारे में जागरूक करेंगे.

ये गतिविधियां आईजीएमसी शिमला के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और शिमला नगर निगम के तहत विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित की जाएंगी.उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं एवं योजनाओं के प्रभावी उपयोग को प्रोत्साहित करना है.

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में सैनिक रेस्ट हाउस आउटसोर्स पर देगा सैनिक कल्याण बोर्ड : ब्रिगेडियर मदन शील शर्मा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान एक दीर्घकालिक पहल के रूप में कल्पित किया गया है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य जागरूकता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना और हिमाचल प्रदेश को एक स्वस्थ, अधिक जागरूक समाज में परिवर्तित करना है. यह पहल राज्य में सार्वजनिक स्वास्थ्य को सतत् और समावेशी दृष्टिकोण से सुधारने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है. इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय डॉ. राहुल राव और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More