HomePoliticsभाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल बोले- केंद्र के पैसों से ही चल रही प्रदेश...

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बिंदल बोले- केंद्र के पैसों से ही चल रही प्रदेश सरकार, कम से कम आभार तो जताएं

नाहन : प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर में सड़कों के लिए केंद्र की मोदी सरकार से मिली धनराशि से कार्य चल रहा है, लेकिन कांग्रेस के नेता केवल फोटो खिंचवा और बयान देकर इन कार्यों का श्रेय लेने की दौड़ में लगे हैं. केंद्र सरकार लगातार प्रदेश सहित जिला सिरमौर के विकास में सहयोग कर रही है, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार और उसके नेता केंद्र का आभार जताने की बजाय केंद्र से प्रदेश को कुछ न मिलने का ही रोना रो रहे हैं.

मंगलवार को नाहन में पत्रकारों से बातचीत में डा. बिंदल ने कहा कि केंद्र के पैसों से ही प्रदेश सरकार चल रही है. शेष सभी काम बंद पड़े हैं. उन्होंने कहा कि वर्ष 2021-22 से 2024-25 के मध्य नाहन लोक निर्माण सर्कल को 262.21 करोड़ रुपये प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत मिले हैं. बिंदल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत जैथलघाट से कून सड़क, झमीरिया-रामाधौण-धगेा सड़क के लिए 14.59 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं. दोनों सड़कों पर कार्य चल रहा है. इससे पूर्व भी दोनों सड़कों पर कार्य 2017 से 2022 के मध्य ही करवाया गया था.

ये भी पढ़ें:  नाहन शहर से मेडिकल कॉलेज नहीं, बस स्टैंड को हटाया जाए

बिंदल ने बताया कि जमटा-महीपुर सड़क, ददाहू-बेचड़ का बाग सड़क के लिए 23.60 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं. जमटा- बिरला सड़क के लिए 17.73 करोड़, धौलाकुआं-बायला सड़क के लिए 13.32 करोड़ से कार्य चल रहा है. इसी तरह पच्छाद, रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के साथ साथ पांवटा साहिब और शिलाई विधानसभा क्षेत्र में भी करोड़ों रुपये की राशि केंद्र से मिली है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More