Home Himachal HRTC अब बसों में ढोएगा कूरियर पार्सल, DTDC से समझौता

HRTC अब बसों में ढोएगा कूरियर पार्सल, DTDC से समझौता

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) अब बसों के जरिए कूरियर पार्सलों की ढुलाई कर अतिरिक्त आय अर्जित करेगा। निगम ने निजी कूरियर कंपनी डीटीडीसी (DTDC) एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ एंड-टू-एंड परिवहन सेवा के लिए समझौता किया है

0

शिमला : हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) अब बसों के जरिए कूरियर पार्सलों की ढुलाई कर अतिरिक्त आय अर्जित करेगा। निगम ने निजी कूरियर कंपनी डीटीडीसी (DTDC) एक्सप्रेस लिमिटेड के साथ एंड-टू-एंड परिवहन सेवा के लिए समझौता किया है, जिससे प्रदेश के दूरदराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी पार्सलों की समयबद्ध और सुरक्षित डिलिवरी संभव हो सकेगी। इस पहल से जहां आम लोगों को कूरियर सुविधा मिलेगी, वहीं एचआरटीसी के गैर-भाड़ा राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी।

एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल की पिछली बैठक में स्वीकृति प्रदान की गई थी। समझौते के तहत डीटीडीसी के कंसाइनमेंट्स को निगम के विस्तृत रूट नेटवर्क के माध्यम से प्रदेशभर में परिवहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसों में उपलब्ध लगेज स्पेस का समुचित उपयोग कर अतिरिक्त आय अर्जित की जाएगी और इससे लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत होगी।

ये भी पढ़ें:  धौलाकुआं में विद्यार्थियों ने परखी बागवानी की आधुनिक तकनीक, सैद्धांतिक ज्ञान के साथ मिला व्यावहारिक अनुभव

समझौते में संचालन प्रक्रिया, सुरक्षा प्रोटोकॉल और कंसाइनमेंट्स की सुरक्षित हैंडलिंग के लिए आवश्यक प्रावधान शामिल किए गए हैं, ताकि पार्सलों का निर्बाध परिवहन सुनिश्चित किया जा सके। यह पहल परिवहन क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी सहभागिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। प्रबंध निदेशक ने यह भी बताया कि एचआरटीसी अन्य निजी कूरियर सेवा प्रदाताओं के साथ भी बातचीत कर रहा है, जिससे भविष्य में निगम के गैर-परिचालन राजस्व में और वृद्धि की संभावना है।

ये भी पढ़ें:  अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव में सजी भव्य अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड, 35 दलों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा