होमHimachal20 लाख तक के लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश, ठेकेदारों को...

20 लाख तक के लंबित बिलों के भुगतान के निर्देश, ठेकेदारों को जारी होंगे 225 करोड़

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को राज्य के लोक निर्माण (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति सहित विभिन्न विभागों से संबंधित ठेकेदारों के 20 लाख रुपये तक के सभी लंबित बिलों को प्राथमिकता के आधार पर अदा करने के निर्देश दिए हैं।

वित्त विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि लगभग 225 करोड़ रुपये की बकाया राशि शीघ्र ही विभिन्न ठेकेदारों को जारी की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय छोटे और मध्यम ठेकेदारों पर पड़ रहे वित्तीय बोझ को कम करने और राज्य भर में चल रहे विकास कार्यों के सुचारु और निर्बाध क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर वन विहार: प्रकृति की गोद में संस्कृति और स्वाद का अब नया ठिकाना
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More