HomeHimachalआईपीएस गौरव सिंह ने गोद लिए सुल्तानपुर सरकारी स्कूल से की नशा...

आईपीएस गौरव सिंह ने गोद लिए सुल्तानपुर सरकारी स्कूल से की नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत, वन टू वन संवाद

सोलन : हिमाचल प्रदेश पुलिस नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ जागरूकता अभियान भी तेजी से आगे बढ़ा रही है. स्कूली बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए तैयार किया जा रहा है. इसके तहत एसपी सोलन गौरव सिंह ने गोद लिए सुल्तानपुर सरकारी स्कूल से नशा मुक्ति अभियान की शुरुआत की. इस दौरान अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे.

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्पित बनाना और उन्हें इस सामाजिक बुराई से बचाना है. पुलिस विभाग ने स्कूल प्रबंधन से नशे के खिलाफ नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम और सेमिनार आयोजित करने, छात्रों को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी बल देने का अनुरोध किया.

ये भी पढ़ें:  जरूरतमंदों तक तेजी से पहुंचेगी मदद, सीएम सुक्खू ने चार नई एंबुलेंस को शिमला से किया रवाना

इस अवसर पर एसपी ने छात्रों और शिक्षकों के साथ वन टू वन संवाद किया गया. उन्होंने शिक्षकों से भी अपील की कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की नशे की लत को रोकने में सहयोग करें. इसके साथ साथ छात्रों को बिना संकोच पुलिस विभाग के साथ अपने विचार साझा करने बारे प्रोत्साहित किया गया.

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज कुमार ने GSSS Guggaghat, सहायक पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने GSSS Dharampur, उप पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने GSSS Kandaghat, उप पुलिस अधीक्षक अशोक चौहान ने GSSS Kunihar और उप पुलिस अधीक्षक संदीप शर्मा ने GSSS Chandi Kashlog को एडॉप्ट किया.

ये भी पढ़ें:  IIM SIRMAUR का 9वां दीक्षांत समारोह : मोहित गर्ग को चेयरमैन स्वर्ण पदक, पटेल पवन संदीप को निदेशक पदक से नवाजा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More