HomeCrimeनशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.950 किलोग्राम भुक्की...

नशे के खिलाफ बद्दी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.950 किलोग्राम भुक्की के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार

बीबीएन : हिमाचल प्रदेश की बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल एक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक चालक को 30.950 किलोग्राम भुक्की (चुरापोस्त) के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ के तहत रनोट ट्रक पार्किंग चौंकीवाला में पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां यशपाल (33) निवासी गांव कामल डाकघर दिग्गल, तहसील रामशहर, जिला सोलन के ट्रक नंबर HP12R-3537 से 30.950 किलोग्राम भुक्की बरामद की गई. इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया.

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि इस मामले में आगामी कार्रवाई जारी है. उन्होंने लोगों से भी अपील कि वे अवैध मादक पदार्थ/नशीली दवाईयां व गतिविधियों के बारे में पुलिस के साथ सारी जानकारी साझा करें, ताकि इस बुराई को समाज से मिटाया जा सके.

ये भी पढ़ें:  कमरे में दबिश देकर नशे के साथ पकड़ा ये युवक, चिट्टा समेत सिरिंज और नकदी भी बरामद
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More