HomeHimachalभारतीय संगीत सीखने हिमाचल पहुंचे आयरलैंड के प्रसिद्ध गिटारिस्ट ग्राहम डियून्स, विक्रम...

भारतीय संगीत सीखने हिमाचल पहुंचे आयरलैंड के प्रसिद्ध गिटारिस्ट ग्राहम डियून्स, विक्रम गंधर्व से ले रहे शिक्षा

हिमाचल की पहाड़ियों में बसा गुरुकुल धरेच इन दिनों अंतरराष्ट्रीय संगीत संवाद का साक्षी बना हुआ है, जहां आयरलैंड के प्रसिद्ध गिटारिस्ट ग्राहम डियून्स भारतीय ताल की बारीकियां सीखने पहुंचे हैं।

शिमला : हिमाचल की पहाड़ियों में बसा गुरुकुल धरेच इन दिनों अंतरराष्ट्रीय संगीत संवाद का साक्षी बना हुआ है, जहां आयरलैंड के प्रसिद्ध गिटारिस्ट ग्राहम डियून्स भारतीय ताल की बारीकियां सीखने पहुंचे हैं। पश्चिमी संगीत की दुनिया में पहचान बना चुके ग्राहम यहां हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के विख्यात तबला वादक विक्रम गंधर्व से गुरुकुल परंपरा में रहकर तबला की विधिवत शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिससे भारतीय और पश्चिमी संगीत परंपराओं का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।

उल्लेखनीय है कि ग्राहम पिछले कई वर्षों से ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से विक्रम गंधर्व से जुड़े हैं और अब प्रत्यक्ष रूप से भारत आकर गुरुकुल परंपरा में रहकर संगीत का अनूठा अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। धरेच में हिंदुस्तानी संगीत सीखने के साथ साथ प्रकृति की मनोहारी वादियों का आनंद भी लिया। विक्रम गंधर्व ने बताया कि ग्राहम डियून्स की पत्नी आयरलैंड की जानी-मानी गायिका हैं और वर्तमान में आयरिश म्यूजिक आर्टिस्ट एसोशियसन की अध्यक्ष भी हैं। यह दंपति आयरलैंड में नियमित रूप से आयरिश संगीत कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय रहते हैं।

ये भी पढ़ें:  IGMC में मानसिक रोगियों के साथ नहीं रखे जाएंगे नशे के आदी मरीज

अपने प्रवास के दौरान ग्राहम डियून्स विक्रम गंधर्व म्यूजिक स्कूल बालटाना चंडीगढ़ में गिटार का भी प्रशिक्षण भी देंगे, जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेंगे। यह वर्कशॉप विद्यार्थियों के लिए पश्चिमी वाद्य गिटार और भारतीय ताल-लय की समझ को जोड़ने का एक अनूठा अवसर होगी।

गौरतलब है कि गुरुकुल दरहेज का निर्माण विक्रम गंधर्व द्वारा किया गया है। यहां प्रतिवर्ष तबला समर कैंप और तबला विंटर कैंप का आयोजन होता है, जिनमें देश-विदेश से अनेक तबला एवं संगीत विद्यार्थी भाग लेते हैं। यह गुरुकुल आज भारतीय ताल परंपरा का एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनता जा रहा है, जहां भारत और विश्व के संगीतकार एक-दूसरे से सीखकर सांस्कृतिक सेतु को और सशक्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में अलग-अलग हादसों में 2 गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त, एक सड़क पर पलटी, दूसरी खाई में गिरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More