HomeWeatherहिमाचल में 23 जनवरी को बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट, सूखे...

हिमाचल में 23 जनवरी को बारिश व बर्फबारी का यलो अलर्ट, सूखे जैसी स्थिति से निजात मिलने के आसार

बीते दो दिनों से जारी हिमपात और ठंड के चलते प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय से चले आ रहे सूखे के कारण प्रदेश में फसलें प्रभावित हुई हैं।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से यह बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे लंबे समय से चल रहा ड्राई स्पेल टूटने के आसार नजर आ रहे हैं।

22 जनवरी को प्रदेश के मध्यम और ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 23 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 जनवरी को भी हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचली कृषक उत्पादक संगठनों के किसान भी अब बन सकेंगे कृषि-इनपुट विक्रेता, ऐसे करेंगे काम

इसके  अलावा 19 और 20 जनवरी को हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।  कुछ स्थानों पर मौसम भी खराब रह सकता है। इसके बाद 22 से 26 जनवरी के बीच प्रदेश के अनेक हिस्सों में बारिश और हिमपात की संभावनाएं हैं।

रविवार को प्रदेश की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी दर्ज की गई। रोहतांग, शिंकुला, बारालाचा, कुंजम और चंद्रताल सहित लाहुल-स्पीति और मनाली की ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। शिंकुला में पर्यटकों का स्वागत बर्फ के फाहों से हुआ, जबकि शिमला सहित कई अन्य स्थानों पर बादल छाए रहे।

बीते दो दिनों से जारी हिमपात और ठंड के चलते प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। लंबे समय से चले आ रहे सूखे के कारण प्रदेश में फसलें प्रभावित हुई हैं। कई इलाकों में गेहूं की फसल पीली पड़ गई है, जबकि मटर और सरसों को नुकसान हुआ है। ऐसे में संभावित बारिश और बर्फबारी से किसानों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  1950 हेल्पलाइन और बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा से मिलेगी चुनाव संबंधी जानकारी : मुकेश रेपसवाल

बता दें कि पिछले तीन माह से अधिक समय से प्रदेश में अच्छी बारिश नहीं हुई है। इससे सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश न होने से किसान और बागवान प्रभावित हो रहे हैं। इस समय फसलों के लिए अच्छी बारिश की जरूरत है। कई किसान पशुचारे की समस्या भी झेल रहे हैं। कोहरे और सूखी ठंड के बीच लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना, बेटी को जन्म देने के बाद अस्पताल में छोड़ गए माता-पिता
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More