Home Himachal Kangra कांगड़ा में बच्चा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोद दिलाने के...

कांगड़ा में बच्चा तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, गोद दिलाने के नाम पर ठगी

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संसारपुर टैरेस थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में मुख्य आरोपी दीपक कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब के बटाला से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

0

कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में बच्चों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। संसारपुर टैरेस थाना क्षेत्र में दर्ज मामले में मुख्य आरोपी दीपक कुमार की गिरफ्तारी के बाद अब पंजाब के बटाला से एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी फिलहाल छह दिन के रिमांड पर है और पूछताछ के आधार पर नेटवर्क के अन्य कड़ियों की तलाश जारी है।

एसपी देहरा मयंक चौधरी ने बताया कि शिकायत मिलते ही विशेष टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी संजय के नेतृत्व में टीम ने तकनीकी आधार पर लोकेशन ट्रेस कर मुख्य आरोपी दीपक कुमार को जालंधर से गिरफ्तार किया था। मामले की जांच में एएसपी आरपी जसवाल और डीएसपी डाडासीबा राज कुमार भी शामिल रहे।

ये भी पढ़ें:  साधु का शव मिलने के मामले में हत्या का केस दर्ज, सिर और शरीर पर मिले थे चोटों के निशान, नाहन में पोस्टमार्टम

जांच में सामने आया कि दीपक कुमार कथित तौर पर बच्चों की खरीद-फरोख्त करता था। आरोप है कि उसने संसारपुर टैरेस निवासी रोहित कुमार से बच्चा गोद दिलाने के नाम पर 23,500 रुपये मांगे थे। रोहित ने उसके बैंक खाते में 10,000 रुपये जमा भी करवा दिए थे, लेकिन बाद में धोखाधड़ी की आशंका होने पर पुलिस को शिकायत दी, जिसके आधार पर थाना संसारपुर टैरेस में केस दर्ज हुआ।

पुलिस पूछताछ में 47 वर्षीय रितु निवासी बटाला का नाम सामने आया, जिसे कथित तौर पर बच्चों को आगे बेचने के नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने बटाला पहुंचकर उसे गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि यह अंतरराज्यीय गिरोह है और मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:  दोस्तों संग मारकंडा नदी में नहाने उतरे हिमालयन कालेज के एक छात्र की डूबने से मौत