HomeCrimeशराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने किया...

शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद पति ने किया आत्मदाह, पीजीआई में गई जान

अमित को कोविड काल में कारोबार में घाटा हुआ था तब से ही वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था. इसके बाद ही उसे शराब पीने की लत लगी. शराब पीकर वह पत्नी से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ने लगता और बार बार आत्महत्या करने की धमकियां देता था.

सोलन : शराब के नशे में पत्नी से कहासुनी के बाद आत्मदाह का प्रयास करने वाले पति ने उपचार के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ दिया. मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार 14 फरवरी को कुनिहार में किराये के मकान में रहने वाली मूल रूप से राजस्थान के जोधपुर के प्रतापनगर निवासी दीप्ती ने कुनिहार पुलिस को सूचना दी कि उसका पति अमित शराब पीकर उसके साथ गाली गलौच कर घर से मरने जाने की बात कह कर निकल गया.

सूचना मिलते ही पुलिस उनके आवास पर पहुंची तो पता चला कि अमित ने स्वयं को कुछ देर पहले ही आग के हवाले कर दिया था. उसकी पत्नी उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुनिहार लेकर गई है. इस पर पुलिस टीम सीएच कुनिहार पहुंची. जहां अमित गंभीर अवस्था में उपचाराधीन मिला. दीप्ती भी वहां मौजूद थी.

ये भी पढ़ें:  पिट्ठू बैग लिए छिपते-छिपाते जा रहा था ये शख्स, पुलिस ने ली तलाशी तो निकला ये सामान

दीप्ती ने पुलिस को बताया कि अमित को कोविड काल में कारोबार में घाटा हुआ था तब से ही वह डिप्रेशन का शिकार हो गया था. इसके बाद ही उसे शराब पीने की लत लगी. शराब पीकर वह पत्नी से छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ने लगता और बार बार आत्महत्या करने की धमकियां देता था. वह डिप्रेशन की दवाइयां भी ले रहा था.

कुनिहार में उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था. जहां पांच दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दम तोड़ दिया. सोलन के एसपी गौरव सिंह ने बताया कि बुधवार को उसकी मौत की सूचना पर कुनिहार पुलिस पीजीआई पहुंची और तमाम औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद अमित के शव का पोस्टमार्टम कराया. परिजनों ने उसकी मौत व आत्मदाह को लेकर किसी पर कोई संदेह नहीं जताया है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More