HomeHimachalRTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ट्रकों सहित 72 वाहनों पर 12...

RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोड ट्रकों सहित 72 वाहनों पर 12 लाख का जुर्माना, 19 वाहन जब्त, मचा हड़कंप

विभाग को बांगरन से ओवरलोड ट्रकों को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद आरटीओ ने रात करीब साढ़े 3 बजे दबिश दी और 30 ओवरलोड ट्रकों, 3 ओवरलोड ट्रैक्टरों के चालान किए गए।

नाहन : RTO सिरमौर सोना चंदेल ने पांवटा साहिब में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया, जहां नियमों की अवहेलना करने वाले ओवरलोड ट्रकों सहित 72 वाहन चालकों के चालान किए, जिन पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने 19 वाहनों को जब्त भी किया है। इस कार्रवाई से वाहन संचालकों में हड़कंप मचा रहा।

बता दें कि विभाग को बांगरन से ओवरलोड ट्रकों को लेकर शिकायत मिली थी, जिसके बाद आरटीओ ने रात करीब साढ़े 3 बजे दबिश दी और 30 ओवरलोड ट्रकों, 3 ओवरलोड ट्रैक्टरों के चालान किए गए।

पांवटा साहिब में बिना इंश्योरेंस और पासिंग के चलने वाले 14 ई-रिक्शा और अधूरे कागजों के चलते गुजरात और यूपी के 2 ऑटो के भी चालान काटे।

ये भी पढ़ें:  राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 24 झांकियां और 25 मार्चिंग दस्तों के साथ मनेगा जश्न, हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा

यह कार्रवाई मंगलवार शाम तक चली। वाहन चालकों पर लगाए गए 12 लाख रुपये के जुर्माने में से 4.13 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल किया गया।

टीम में राजेश, हनेस, मुन्ना लाल, देवेंद्र, मनदीप, श्याम लाल, रण बहादुर, धर्मेंद्र आदि शामिल रहे। आरटीओ सोना चंदेल ने बताया कि 72 वाहनों पर लगभग 12 लाख का जुर्माना लगाया है, जिसमें ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर भी शामिल हैं।

इसमें से 19 वाहनों को इम्पाउंड भी किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें:  खेतों में पहुंची जाइका टीम, टमाटर की फसल देख किसानों को दिए ये बड़े सुझाव
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More