HomeEducationसीएम के निर्देश, प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे...

सीएम के निर्देश, प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करे शिक्षा विभाग

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के बाद शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों के विकास के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल की हैं, जिनके फलस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सराहना हो रही है।

शिमला : सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को यहां शिक्षा विभाग की उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में प्रधानाचार्य के पदों पर पदोन्नति के लिए प्रक्रिया अतिशीघ्र पूर्ण की जाए।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी कल्याण प्रदेश सरकार की प्राथमिकता सूची में शामिल है। कर्मचारी प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उन्हें समय पर लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में अनेक सकारात्मक बदलाव ला रही है, ताकि छात्रों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि शिक्षक सरकार के इस ध्येय को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  मंडी में भारी बारिश का कहर, धर्मपुर बस स्टैंड जलमग्न, बड़ा नुकसान, तस्वीरों में देखिए तबाही का मंजर

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता संभालने के बाद शिक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ करने के साथ-साथ छात्रों के विकास के लिए अनेक नवोन्मेषी पहल की हैं, जिनके फलस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सराहना हो रही है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More