होमHimachalRTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई: निजी वाहन में ठूंसकर ले जाए जा...

RTO सिरमौर की बड़ी कार्रवाई: निजी वाहन में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे स्कूली बच्चे, बिना फिटनेस-परमिट के चल रही स्कूल बस भी जब्त

इस कार्रवाई के दौरान कुल 12 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर 4,47, 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस चौकी व थानों को सुपुर्द किया गया।

नाहन : क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहनों पर RTO ने कड़ा शिकंजा कसा है। शुक्रवार को पांवटा साहिब उपमंडल में निरीक्षण के दौरान टीम ने स्कूली बच्चों को ले जा रहे एक निजी वाहन को मौके पर दबोचा। इसके साथ साथ बिना फिटनेस और परमिट के चल रही एक स्कूल बस को भी जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान कुल 12 वाहनों के चालान किए गए, जिन पर 4,47, 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही वाहनों को जब्त कर संबंधित पुलिस चौकी व थानों को सुपुर्द किया गया।

आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि शुक्रवार को टीम ने पांवटा साहिब उपमंडल के विभिन्न इलाकों में कार्रवाई अमल में लाई। इस दौरान कई वाहनों की जांच की गई। माजरा के पास एक निजी वैन को जांच के लिए रोका गया। इसमें स्कूली बच्चों को ले जाया जा रहा था। ये वाहन स्कूल बच्चों के परिवहन के लिए अधिकृत नहीं था। इस पर वाहन को इंपाउंड कर माजरा पुलिस थाना को सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस पोस्ट बांगरण के समीप दो डंपर भी नियमों का उल्लंघन करते पाए गए, जिन्हें जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया है। वाहनों की जांच के दौरान एक स्कूल बस के दस्तावेज भी जांचे गए, जिसका न तो परमिट था और न ही फिटनेस संबंधी कोई दस्तावेज। इस पर स्कूल बस को जब्त कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें:  इतिहास, आस्था और उत्सव का संगम बनेगा अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026; 16, 19 और 22 फरवरी को निकलेगी जलेब

आरटीओ ने बताया कि इससे पहले 19 फरवरी को भी 22 चालान किए गए थे। इनमें से 12 वाहन बिना नंबर प्लेट के थे। इन वाहनों के चालान कर 14.50 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। साथ ही ऐसे वाहनों का पंजीकरण रद्द करने के लिए संबंधित अथॉरिटीज को केस बनाकर भेज दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिला में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। उन्होंने स्कूल प्रबंधन को भी चेताते हुए कहा गया कि बच्चों की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी स्कूल अपनी बसों की फिटनेस और मरम्मत समय पर करवाएं।

ये भी पढ़ें:  DC बिलासपुर की LPG उपभोक्ताओं से अपील, आवश्यकता अनुसार ही करें बुकिंग
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More