HomeHimachalSirmaur54वीं एथलेटिक्स मीट: चौगान में खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन, हेमलता और...

54वीं एथलेटिक्स मीट: चौगान में खेल प्रतिभा का दमदार प्रदर्शन, हेमलता और विवेक बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, 250 ने दिखाया दमखम

डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट शुक्रवार को चौगान मैदान में संपन्न हुई, जिसमें 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने ध्वजारोहण कर किया।

नाहन : डॉ. वाईएस परमार पीजी कॉलेज नाहन की 54वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट शुक्रवार को चौगान मैदान में संपन्न हुई, जिसमें 250 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लेकर खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने ध्वजारोहण कर किया। इस दौरान पीटीए अध्यक्ष राजीव ठाकुर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने अतिथियों को बैज पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम की संयोजक और आयोजन सचिव प्रो. भारती रहीं, जबकि मंच संचालन डॉ. रविकांत और डॉ. सलोनी सूद ने किया। परेड कमांडर अभिषेक चौहान रहे। परेड फ्लैग होल्डर अंकित, एनसीसी कमांडर विशाल और निधि, एनएसएस कमांडर साक्षी शर्मा, आर एंड आर कमांडर स्वेता, बीसीए कमांडर नंदनी, हॉस्टल कमांडर निहारिका, बीवॉक कमांडर सपना, इको और रेड रिबन कमांडर वेदिका और रोड सेफ्टी क्लब कमांडर निखिल रहे। मार्च पास्ट को एनसीसी एएनओ डॉ. पंकज ने निर्देशित किया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर के मुख्य अरण्यपाल बसंत किरण बाबू को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, अब पर्यावरण मंत्रालय में डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ फॉरेस्ट

अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। खेलों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है। मुख्यातिथि एनएस नेगी ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश देते हुए स्वस्थ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

प्रतियोगिताओं में 400 मीटर महिला वर्ग में प्रीति प्रथम, पायल द्वितीय और सत्या तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, प्रियंदर द्वितीय और अंकित चौहान तृतीय रहे। 100 मीटर महिला वर्ग में हेमलता प्रथम, निहारिका ठाकुर द्वितीय और कशिश तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में समीर प्रथम, मोहित द्वितीय और नितिन तृतीय रहे। 200 मीटर महिला वर्ग में हेमलता प्रथम, प्रीति द्वितीय और पायल तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में नितिन प्रथम, मोहित द्वितीय और वैभव तृतीय रहे।

800 मीटर महिला वर्ग में प्रीति प्रथम, अंजली द्वितीय और हेमलता तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विनय प्रथम, प्रियंदर द्वितीय और वैभव तृतीय रहे। 1500 मीटर महिला वर्ग में प्रीति प्रथम, अंजना द्वितीय और सत्या तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में प्रियंदर राणा प्रथम, अंकित द्वितीय और साहिल तृतीय रहे। रिले रेस महिला वर्ग में पायल टीम प्रथम, निधि टीम द्वितीय और मनीषा टीम तृतीय रही, जबकि पुरुष वर्ग में नितिन टीम प्रथम, मोहित टीम द्वितीय और नवनीत टीम तृतीय रहे।

ये भी पढ़ें:  गिरि पेयजल योजना की मुख्य पाइपलाइन फिर टूटी, नाहन शहर में गहराया जल संकट!

शॉट पुट महिला वर्ग में हेमलता प्रथम, मीनाक्षी द्वितीय और तराना तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर प्रथम, नितेश द्वितीय और साहिल नेगी तृतीय रहे। डिस्कस थ्रो महिला वर्ग में कृतिका प्रथम, कशिश द्वितीय और तराना तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में दृज रमौल प्रथम, दिशांत तोमर द्वितीय और नितेश तृतीय रहे। हाई जंप महिला वर्ग में हेमलता प्रथम, मनीषा द्वितीय और रेशमा तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में करण प्रथम, विवेक द्वितीय और दिशांत तृतीय रहे। लांग जंप महिला वर्ग में हेमलता प्रथम, निहारिका ठाकुर द्वितीय और प्रीति तृतीय रहीं, जबकि पुरुष वर्ग में विवेक ठाकुर प्रथम, मोहित द्वितीय और वैभव तृतीय रहे।

ये भी पढ़ें:  भविष्य की आपदाओं से निपटने के लिए नाहन में तैयार किए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवी

हेमलता को महिला वर्ग में और विवेक ठाकुर को पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। विजेताओं को मुख्यातिथि, प्राचार्य और स्टाफ सदस्यों ने मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। अंत में आयोजन सचिव प्रो. भारती ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डॉ. देवराज शर्मा, डॉ. विवेक नेगी, अधीक्षक सुरेश शर्मा, प्रो. धनवंती सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More