मंडी : लगातार मेहनत और मुश्किल दौर में भी हौसला बनाए रखने का जज्बा आखिरकार शशिकांत भारती को मंजिल तक ले आया।
मंडी जिला के सनौर निवासी शशिकांत भारती पुत्र अमर चंद को जेबीटी (JBT) के पद पर नियुक्ति मिली है। उन्होंने हमीरपुर जिला के कांगू स्थित सीबीएसई से संबद्ध सरकारी विद्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया है।
शिक्षण क्षेत्र में करीब एक दशक तक अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाने के बाद मिली इस सफलता को उन्होंने अपने परिवार के सहयोग और संघर्ष का परिणाम बताया।
शशिकांत भारती ने वर्ष 2013 से 2015 के बीच मंडी में जेबीटी प्रशिक्षण प्राप्त किया। इसके बाद वर्ष 2016 में डीपीएस धर्मपुर से जेबीटी शिक्षक के रूप में अपने शिक्षण करिअर की शुरुआत की।
इस दौरान उन्होंने एलआईसी में बीमा सलाहकार के तौर पर भी काम किया। वर्ष 2021 से 2025 तक हमीरपुर के एक निजी कोचिंग संस्थान में अध्यापन किया। इसके बाद वर्ष 2025-26 में उन्होंने हमीरपुर में ही एक कोचिंग संस्थान के शाखा प्रबंधक की जिम्मेदारी संभाली।
अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने न केवल शिक्षण का अनुभव हासिल किया, बल्कि कई तरह की जिम्मेदारियां भी निभाईं। इस पूरे सफर के दौरान उनका लक्ष्य शिक्षण क्षेत्र में आगे बढ़ना रहा। आखिरकार उन्हें जेबीटी के पद पर नियुक्ति मिल गई।
शशिकांत भारती ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता सोमा देवी, पिता अमर भारती, पत्नी सीमा और भाई-भाभी को दिया है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के दौर में पत्नी और परिवार ने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया। परिवार के सहयोग ने उन्हें मुश्किल समय में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और उनका हौसला बनाए रखा।
उन्होंने कहा कि अब उनका लक्ष्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत करना है।
- ये भी पढ़ें : सीनियर लैब टेक्निशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट, 477 ने किया था आवेदन, 418 ने थी कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- ये भी पढ़ें : धुआं रहित फ्लेवरयुक्त तंबाकू उत्पादों के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रतिबंध, DC चंबा ने जारी किए आदेश




