HomeHimachalMandiअब रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के समय भी हो सकेगी e-KYC,...

अब रसोई गैस सिलेंडर की आपूर्ति के समय भी हो सकेगी e-KYC, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिला में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और विभाग द्वारा नियमित रूप से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की निगरानी की जा रही है।

मंडी : जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले बिजेंद्र सिंह पठानिया ने बताया कि जिला में गैस सिलेंडर का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और विभाग द्वारा नियमित रूप से एलपीजी (LPG) सिलेंडर की निगरानी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला में कार्यरत 24 गैस एजेंसियों में लगभग 7501 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं जो जिला की दैनिक खपत के अनुसार पर्याप्त हैं। इसके अतिरिक्त जिला में कार्यरत समस्त गैस एजेंसियों को रूट चार्ट के अनुसार ही सभी क्षेत्रों में गैस की आपूर्ति करने बारे एवं उपभोक्ताओं की ई-केवाइसी (e-KYC) को पूर्ण करवाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।

ये भी पढ़ें:  115 पद, 3 कंपनियां और 25 हजार तक सैलरी... 22 जुलाई को यहां लगेगा रोजगार मेला

उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि वह जब भी वह गैस रीफिल के वितरण के लिए विस्तार बिंदुओं पर जाते हैं तो यहां पर उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करना भी सुनिश्चित करें, ताकि उपभोक्ताओं को गैस कनैक्शन संबंधित सेवाएं प्राप्त करने में भी किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने जिला के समस्त एलपीजी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जब भी गैस एजेंसी के कर्मचारी आपके विस्तार बिंदुओं पर गैस आपूर्ति करने आते हैं तो उनसे अपने कनेक्शन की ई-केवाईसी पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:  पुणे में चमकी सिरमौर की सीमा, डिस्कस थ्रो में हिमाचल को दिलाया रजत पदक

Latest Articles

Explore More