होमHimachalMandiअब कोलडैम में भी लीजिए एडवेंचर का मजा, ऐहन से तत्तापानी तक...

अब कोलडैम में भी लीजिए एडवेंचर का मजा, ऐहन से तत्तापानी तक शुरू होंगी वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, CM करेंगे वर्चुअल शुभारंभ

कोलडैम पर ऐहन से तत्तापानी तक जलक्रीड़ा गतिविधियों के तहत बनाना राइड, मिनी क्रूज, जेट स्की, स्पीड बोट जैसी साहसिक एवं रोमांचक गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

मंडी : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 24 अक्टूबर, 2026 को सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के ऐहन में कोलडैम पर एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

मंडी जिला जल क्रीड़ा एवं संबद्ध गतिविधियां समिति, जिला प्रशासन तथा पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में यह कार्यक्रम 24 अक्टूबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे ऐहन में आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से इसमें जुड़ेंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कोलडैम पर ऐहन से तत्तापानी तक जलक्रीड़ा गतिविधियों के तहत बनाना राइड, मिनी क्रूज, जेट स्की, स्पीड बोट जैसी साहसिक एवं रोमांचक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इससे इस क्षेत्र में साहसिक, इको-टूरिज्म गतिविधियों के माध्यम से सतत विकास को प्रोत्साहन मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें:  बिलासपुर और सोलन के इन इलाकों में इस दिन बंद रहेगी बिजली आपूर्ति, बोर्ड ने बताई ये वजह
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More