HomeHimachalMandiमंडी सरस मेले में 2.01 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिन उमड़ी...

मंडी सरस मेले में 2.01 करोड़ की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिन उमड़ी भीड़

मेले के दौरान हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे और पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की निरंतर भीड़ बनी रही।

मंडी : इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। दस दिन चले इस मेले में कुल 2.01 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई। लोगों ने पूरे उत्साह के साथ स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की और स्वयं सहायता समूहों के स्टॉलों पर खासा रुझान दिखाया।

डीसी अपूर्व देवगन ने मेले की सफलता पर ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए टीम की पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि सरस मेला ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम साबित हुआ है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वयं सहायता समूहों को बधाई दी।

ये भी पढ़ें:  इमरजेंसी में मरीज की मदद को अस्पताल पहुंचे एसएसपी साहब, रक्तदान कर पेश की मिसाल

मेले के दौरान हैंडलूम, हस्तशिल्प, फूड प्रोसेसिंग और पारंपरिक उत्पादों की बिक्री को लोगों ने भरपूर समर्थन दिया। स्थानीय व्यंजन भी आकर्षण का केंद्र रहे और पूरे आयोजन के दौरान खरीदारों की निरंतर भीड़ बनी रही। मेले के अंतिम दिन जिला विकास अधिकारी गोपी चंद पाठक ने प्रतिभागी स्वयं सहायता समूहों और स्टॉल संचालकों को प्रमाण पत्र वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। इस वर्ष मेले में कुल 97 स्टॉल स्थापित किए गए थे, जिन पर विभिन्न राज्यों और जिले के स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए।

ये भी पढ़ें:  कपड़े प्रैस कर रहा था एक व्यक्ति, अचानक तार शॉर्ट होने से लगा करंट, दर्दनाक मौत
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More