होमHimachalस्टेट सब-जूनियर रग्बी चैंपियनशिप के खिताब पर सिरमौर का कब्जा, बालक-बालिका दोनों...

स्टेट सब-जूनियर रग्बी चैंपियनशिप के खिताब पर सिरमौर का कब्जा, बालक-बालिका दोनों वर्गों ने जीते स्वर्ण पदक

बालिका वर्ग के फाइनल में सिरमौर ने शिमला को 50-20 के बड़े अंतर से मात दी। वहीं, बालक वर्ग में भी सिरमौर ने शिमला को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

पांवटा साहिब : हिमाचल प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित चौथी स्टेट सब-जूनियर रग्बी चैंपियनशिप में जिला सिरमौर का दबदबा रहा। शनिवार को एस.टी.एस. ग्राउंड पांवटा साहिब में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में मेजबान सिरमौर ने बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शिमला की टीमें उप-विजेता रहीं, जबकि बिलासपुर तीसरे स्थान पर रहा।

प्रतियोगिता के समापन समारोह में समाजसेवी पवन चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि सुखविंदर जतिन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उप-विजेता टीमों को ट्रॉफी, मेडल और मेरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पवन चौधरी ने कहा कि युवाओं को नशे और मोबाइल फोन की लत से दूर रहने के लिए खेलों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन भी सिखाते हैं। इस चैंपियनशिप में शिमला, बिलासपुर, मंडी, सोलन और सिरमौर की टीमों ने अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया।

ये भी पढ़ें:  DC चंबा के निर्देश : दिव्यांग विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप योजना का लाभ देना सुनिश्चित करें अधिकारी

प्रतियोगिता के दौरान मैदान पर हुए मुकाबलों में सिरमौर की खिलाड़ियों ने बेहतरीन कौशल दिखाया। बालिका वर्ग के फाइनल में सिरमौर ने शिमला को 50-20 के बड़े अंतर से मात दी। वहीं, बालक वर्ग में भी सिरमौर ने शिमला को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सिरमौर गर्ल्स टीम की कप्तान दीपिका ने इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए अपनी टीम, कोच और रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर का आभार जताया।

एसोसिएशन के सचिव ने बताया कि इस चैंपियनशिप के आधार पर चयनित खिलाड़ी 16 से 20 जनवरी तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन खिलाड़ियों की तैयारी के लिए रग्बी एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश द्वारा जल्द ही एक नेशनल कैंप का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  किराये के मकान में रह रहे युवक ने उठाया खौफनाक कदम, बेटे को इस हालत में देख उड़े होश

इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाजसेवी पंकज नेगी, नेक्टर एकेडमी के कुलदीप सिंह और धनवीर कपूर ने किया था। इस सफल आयोजन के लिए रग्बी एसोसिएशन ऑफ सिरमौर ने राज्य संघ के पदाधिकारियों, कोच, मैनेजरों और आर.आर. स्पोर्ट्स के राहुल रमौल का विशेष आभार व्यक्त किया। इस मौके पर नंदलाल शर्मा, रमेश, सुनील, सुधीर कुमार, दीप कुमार, सुमित, नवप्रीत और स्नेहा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  कालाअंब के इस उद्योग के कर्मचारी SPREE योजना में कवर, जानें क्या हैं लाभ
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More