19 जनवरी को देशभक्ति के रंग में रंगेगा नाहन, चौगान मैदान में हिमाचल पुलिस बैंड देगा विशेष प्रस्तुति

इस कार्यक्रम के माध्यम से उस ऐतिहासिक गीत को सम्मान दिया जाएगा, जिसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड सुबह 11 बजे से वंदे मातरम सहित अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगा।

0

नाहन : वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार देशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस जिला सिरमौर की ओर से 19 जनवरी 2026 को नाहन के चौगान ग्राउंड में एक विशेष देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से उस ऐतिहासिक गीत को सम्मान दिया जाएगा, जिसने देश को एक सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस बैंड सुबह 11 बजे से वंदे मातरम सहित अन्य देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगा। चौगान ग्राउंड में आयोजित होने वाला यह आयोजन देशप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का प्रयास है, जिसमें आमजन की सहभागिता को विशेष महत्व दिया गया है।

ये भी पढ़ें:  सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 150 पद, इन तिथियों पर होंगे कैंपस इंटरव्यू

उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनें। देशभक्ति की धुनों के साथ वंदे मातरम की गौरवशाली धरोहर के 150 वर्ष पूरे होने पर राष्ट्र के प्रति अपनी भावना व्यक्त करें और देश की एकता और अखंडता में भागीदार बनें।