HomeAccidentनाहन में सड़क हादसे में नाबालिग की दर्दनाक मौत, गाड़ी से पास...

नाहन में सड़क हादसे में नाबालिग की दर्दनाक मौत, गाड़ी से पास लेते वक्त आवारा पशु से टकराया

हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अमन को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी साईं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस चौकी कच्चा टैंक को दी गई, जहां से टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

नाहन : शहर के समीप कांशीवाला सब्जी मंडी के समीप रविवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन पुत्र अमजद अली निवासी विक्रमबाग के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक की उम्र आधार कार्ड के अनुसार 15 वर्ष थी।

जानकारी के अनुसार अमन अपने घर विक्रमबाग से नाहन की ओर आ रहा था कि कांशीवाला के समीप पहुंचते ही बस को ओवरटेक करते हुए वह सड़क पर बेसहारा पशु से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए अमन को स्थानीय लोगों ने तुरंत नजदीकी साईं अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर में आधार कार्ड को लेकर बड़ा अलर्ट: बच्चों का कार्ड और बायोमैट्रिक अपडेट नहीं कराया तो हो जाएगा निष्क्रिय

हादसे की सूचना तुरंत पुलिस चौकी कच्चा टैंक को दी गई, जहां से टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी है। उधर, इस हादसे के बाद विक्रमबाग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में गर्मी का कहर, ऊना 43 डिग्री पार, पांवटा साहिब भी तंदूर बना; दो दिन ‘लू’ का अलर्ट
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More