HomeHimachalसिरमौर : पच्छाद के इस स्कूल के प्रिंसिपल सस्पेंड, अभद्र व्यवहार और...

सिरमौर : पच्छाद के इस स्कूल के प्रिंसिपल सस्पेंड, अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता के लगे हैं गंभीर आरोप

नाहन : जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के तहत आने वाले सीनियर सेकंडरी स्कूल मेंहदोबाग के प्रिंसिपल को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है. शिक्षा सचिव ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं. आदेशों के मुताबिक उन पर अभद्र व्यवहार और अनुशासनहीनता जैसे गंभीर आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई है.

प्रिंसिपल मुरली मनोहर गुप्ता के खिलाफ हाल ही में इसी स्कूल की महिला डीईपी ने गंभीर आरोप लगाए थे. इस मामले में प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनवादी महिला समिति भी आगे आई. वहीं, ग्राम पंचायत कथाड़ के कार्यालय से भी उनके खिलाफ विभाग को शिकायत भेजी गई थी, जिसमें स्कूल के शैक्षणिक माहौल को खराब करने के आरोप लगाए गए थे.

ये भी पढ़ें:  मैनेजमेंट के क्षेत्र में भविष्य संवारने का मौका: IIM SIRMOUR ने मांगे बीएमएस के लिए आवेदन

यही नहीं इससे पहले जिला सोलन के मानपुरा स्कूल में भी इसी तरह के अभद्र व्यवहार के लिए उन्हें चार्जशीट किया गया था, जिसकी जांच जारी है. अब मेंहदोबाग स्कूल में उनकी कार्यशैली पर लगाए गए आरोपों को लेकर शिक्षा विभाग सिरमौर ने भी उनका इस स्कूल से स्थानांतरण की मांग की थी, ताकि स्कूल का शैक्षणिक माहौल खराब न हो.

इन सभी शिकायतों और उन पर लगे आरोपों के आधार पर उच्च शिक्षा निदेशक ने अपनी रिपोर्ट में स्कूल के शैक्षणिक माहौल को बचाने के लिए उन्हें स्कूल से हटाने की सिफारिश की.

निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय शिमला तय किया गया है और उन्हें बिना पूर्व अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने का निर्देश दिया गया है. यह आदेश प्रदेश सरकार के शिक्षा सचिव राकेश कंवर द्वारा जारी किया गया.

ये भी पढ़ें:  10वीं पास के लिए नौकरी का मौका, ऊना में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों के लिए होंगे इंटरव्यू, नोट कर लें ये तारीखें

उधर, शिक्षा उपनिदेशक हायर डा. हिमेंद्र बाली ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि मुरली मनोहर गुप्ता के खिलाफ अनुशासनहीनता की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर शिक्षा सचिव ने ये कार्रवाई अमल में लाई है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More