HomeCrimeनाहन में बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, SIU...

नाहन में बिरोजा फैक्टरी के समीप चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, SIU की टीम ने दिया कार्रवाई को अंजाम

टीम ने ये कार्रवाई नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर बिरोजा फैक्टरी के समीप अमल में लाई।

नाहन : नशे के खिलाफ सिरमौर पुलिस का वार लगातार जारी है। अब पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ धर दबोचा है। इस कार्रवाई को SIU की टीम ने अंजाम दिया।

टीम ने ये कार्रवाई नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे पर शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर बिरोजा फैक्टरी के समीप अमल में लाई। जहां टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। पूछने पर उसने अपना नाम नवदीप निवासी जाबल का बाग, तहसील नाहन बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एसआईयू की टीम ने 5.7 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी नवदीप के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:  PTA की आम सभा 19 अगस्त के लिए स्थगित, अभिभावकों का न्यूनतम कोरम नहीं हुआ पूरा

मंगलवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 9 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी जांच में जुटी है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More