HomeHimachalरोहतांग आर-पार : हिमालय की जैव विविधता, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की...

रोहतांग आर-पार : हिमालय की जैव विविधता, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की मिलेगी जानकारी

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लाहौल-स्पीति के प्रसिद्ध हिंदी कवि अजेय द्वारा लिखित ‘रोहतांग आर-पार’ पुस्तक का विमोचन किया.

लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक हिमालय में बसने वाले लोगों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी उपलब्ध करवाने वाला दस्तावेज साबित होगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोक प्रतिभाओं के संवर्द्धन के लिए प्रतिबद्ध हैं और कार्यों को प्रोत्साहन प्रदान कर रही है.

पुस्तक के बारे में जानकारी देते हुए अजेय ने बताया कि इस पुस्तक में यात्रा संस्मरणों, डायरी प्रविष्टियां, पत्र, ब्लॉग पोस्ट और युवा लेखकों के संवाद को संकलित किया गया है. इस पुस्तक से पाठकों को हिमालय की जैव विविधता, रहन-सहन और सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त होगी.

ये भी पढ़ें:  महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, पर्यटन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. चन्द्र मोहन पारशिरा, हेल्पेज इंडिया के हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार और अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More