HomeHimachalHPRCA : जल्द शुरू होगी 2000 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों को 2...

HPRCA : जल्द शुरू होगी 2000 पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों को 2 साल की आयु छूट देने के निर्देश

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर की बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने पूर्व में मंत्रिमंडल की बैठक में अनुमोदित 6 पोस्ट कोड के 660 पदों के परिणामों को शीघ्र घोषित करने के निर्देश दिए.

उन्होंने विभिन्न विभागों, बोर्डों और निगमों के 2000 से अधिक पदों की भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने को कहा. इन पदों में वे पद भी शामिल हैं, जो पूर्व हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा विज्ञापित किए गए थे.

इसके अलावा एचपीआरसीए को हाल ही में प्राप्त नए अधिसूचित पदों को भी भरने का कहा गया है. उन्होंने एचपीआरसीए को उन उम्मीदवारों को 2 वर्ष की आयु छूट प्रदान करने को कहा, जो विभिन्न कारणों से आवेदन करने से वंचित रह गए थे.

ये भी पढ़ें:  ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन ने की मुख्यमंत्री से भेंट, यूके-हिमाचल संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं को सरकारी क्षेत्र में पारदर्शी तरीके और योग्यता के आधार पर रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने में विफल रही थी और उनके कार्यकाल के दौरान अनेक प्रश्न-पत्र लीक हुए थे.

उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोग पारदर्शी भर्ती और कम्प्यूटर आधारित टेस्ट संचालित कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगा. उन्होंने आयोग को अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए आवेदन प्रक्रिया के लिए 20 मार्च, 2025 तक वन टाइम रजिस्ट्रेशन मॉड्यूल विकसित करने के निर्देश दिए.

ये भी पढ़ें:  देव एवं शास्त्र शक्ति को लोगों तक पहुंचाने का काम करेगी ब्राह्मण सभा, नाहन में हुआ राज्यस्तरीय सम्मेलन

इस मौके पर प्रधान सलाहकार सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार गोकुल बुटेल, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव देवेश कुमार, सचिव एम सुधा देवी और राकेश कंवर, डिजिटल टेक्नोलॉजीज एवं गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल भी उपस्थित रहे.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More