HomeHimachalसांसद की विवादित टिप्पणी पर बवाल : नाहन में पुलिस ने पहला...

सांसद की विवादित टिप्पणी पर बवाल : नाहन में पुलिस ने पहला पुतला छीना तो प्रदर्शनकारियों ने दूसरा फूंका

नाहन : समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा मेवाड़ के महान योद्धा राणा सांगा पर की गई विवादित टिप्पणी के बाद बवाल मचा हुआ है. इसको लेकर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी, देवभूमि क्षत्रीय संगठन व सवर्ण मोर्चा सिरमौर इकाई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने वीरवार को शहर के दिल्ली गेट के समीप सांसद रामजीलाल का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया.

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सांसद को उनके पद से हटाने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की. बता दें कि जिस पुतले को प्रदर्शनकारी लेकर पहुंचे थे, उस पुतले को मौके पर मौजूद पुलिस ने छीन लिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा देकर सांसद को दूसरा पुतला फूंक दिया.

ये भी पढ़ें:  सीनियर राज्य स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता खेलेगा सिरमौर का ये खिलाड़ी, पहले भी मनवा चुके अपनी प्रतिभा

सिरमौर इकाई के अध्यक्ष लवली चौहान ने कहा कि महापुरुषों का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सरकार को ऐसे विवादित बयान देने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि हिमाचल सवर्ण समाज करणी सेना के साथ खड़ा है, जो वहां पर इस टिप्पणी को लेकर आंदोलन कर रही है.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More