HomeHimachalबदल गए हैं वाहनों की प्रदूषण जांच के नियम, अब बनेगा वीडियो,...

बदल गए हैं वाहनों की प्रदूषण जांच के नियम, अब बनेगा वीडियो, स्मार्ट फोन से होेगी जांच

हिमाचल परिवहन विभाग में प्रदूषण जांच केंद्र का वर्शन 2.0 हाल ही में अपडेट कर दिया गया है. अब इसी अपडेटेड वर्शन के माध्यम से ही वाहनों की प्रदूषण जांच की जाएगी.

नाहन|
हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग में अब वाहनों की प्रदूषण जांच के नियम बदल गए हैं. अब वेब कैमरा की जगह स्मार्ट फोन को पॉल्यूशन चेक मशीन से कनेक्ट किया जाएगा, ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि वास्तव में वाहन प्रदूषण जांच के लिए केंद्र में लाया गया था. यही नहीं जांच के लिए आए वाहन की फोटो सहित प्रदूषण चेक सेंटर की फोटो के साथ-साथ 4 से 5 सेकेंड का एक वीडियो भी बनाया जाएगा.

दरअसल, हिमाचल परिवहन विभाग में प्रदूषण जांच केंद्र का वर्शन 2.0 हाल ही में अपडेट कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार मोबाइल कैमरा प्रदूषण जांच केंद्र के साथ जियो टैग्ड रहेगा. यदि वाहन प्रदूषण जांच केंद्र के दायरे से बाहर खड़ा है, तो ऐसे वाहन की अब जांच नहीं हो पाएगी.

ये भी पढ़ें:  मकर संक्रांति पर मां भंगायणी मंदिर में लगेगा विशाल भंडारा, भारत दर्शन तीर्थ यात्रा परिवार कर रहा बड़ा आयोजन

लिहाजा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो सकेगा. पूरे प्रदेश में ही इस वर्शन को अपग्रेड किया गया है. जहां तक जिला सिरमौर की बात करें तो यहां कुल 10 ऑनलाइन प्रदूषण जांच केंद्र पंजीकृत हैं. विभाग के अनुसार नवंबर 2024 से विभिन्न वाहनों के प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र जारी करने की फीस में भी वृद्धि की गई है.

इसके अनुसार पेट्रोल/सीएनजी/एलपीजी चालित दोपहिया वाहनों की फीस 100 रुपये (80+20 ग्रीन टैक्स), तिपहिया वाहनों की 120 रुपये (100+20 ग्रीन टैक्स), चौपहिया वाहनों की फीस 130 रुपये (100+30 ग्रीन टैक्स) और डीजल चालित वाहनों की फीस 150 रुपये (110+40 ग्रीन टैक्स) की गई है.

ये भी पढ़ें:  चौगान मैदान में एनएसयूआई और हिम फिजिकल अकादमी ने छेड़ा सफाई अभियान

उधर, आरटीओ सिरमौर सोना चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश में एनआईसी द्वारा प्रदूषण नियंत्रण सॉफ्टवेयर का वर्शन 2.0 अपडेट कर दिया गया है. लिहाजा, अब इसी अपडेटेड वर्शन के माध्यम से ही वाहनों की प्रदूषण जांच की जाएगी.

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More