HomeHimachalएसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

एसडीआरएफ को राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी बधाई

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एनडीआरएफ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की एसडीआरएफ, सीएसआरआर प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) को बधाई दी।
विजेता टीम में शिमला, मंडी और कांगड़ा की कंपनियों से 18 सदस्य शामिल थे, जिन्होंने पहले उत्तरी क्षेत्र की प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान प्राप्त किया और फिर देश के सात राज्यों को हराकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कई प्रकार की प्राकृतिक आपदाओं की दृष्टि से संवेदनशील है और इन स्थितियों में एसडीआरएफ अमूल्य जीवन बचाने, बचाव और पुनर्वास कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। राज्य सरकार एसडीआरएफ को मजबूत करने और इसे नवीनतम तकनीक और आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

ये भी पढ़ें:  नाहन-कुमारहट्टी NH-907A पर सफर होगा मजेदार, जानें क्या हो रही है तैयारी

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बचाव कार्यों को सुदृढ़ करने के लिए एसडीआरएफ के साथ एक डॉग स्क्वायड स्थापित करने के लिए गृह विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने जनशक्ति को मजबूत करने के लिए 700 होमगार्ड की भर्ती तुरंत शुरू करने के भी निर्देश दिए।

एडीजीपी होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा विभाग सतवंत अटवाल ने विभाग की ओर से एसडीआरएफ के लिए आधुनिक उपकरणों की खरीद के लिए 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने के लिए आभार व्यक्त किया।

उन्होंने उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान भी इन नवीनतम उपकरणों का प्रदर्शन किया गया, जिससे टीम की सफलता सुनिश्चित हुई। इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह ओंकार चंद शर्मा और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  पंडोह डैम के पास निजी बस और कार की भीषण टक्कर, युवक-युवती की दर्दनाक मौत, कार के उड़े परखच्चे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More