HomeHimachalपहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में रखा दो...

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में रखा दो मिनट का मौन

शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

शिमला/नाहन : हिमाचल प्रदेश के लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय परिसर में उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा गया। शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दुख की घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक अनुराधा राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, मुख्यमंत्री के ओएसडी गोपाल शर्मा, हिमाचल प्रदेश सचिवालय के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 200 पदों के लिए होगी भर्ती, इस दिन होंगे इंटरव्यू

उधर, जिला प्रशासन सिरमौर ने डीसी कार्यालय के सभागार में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने शोक संतप्त परिवारों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में देश व प्रदेश के सभी लोग उनके साथ है।

इस शोक सभा में सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान सहित उपायुक्त कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी भी सम्मिलित हुए।

ये भी पढ़ें:  बनोग-धारक्यारी-कांशीवाला सड़क निर्माण का रास्ता साफ, गिफ्ट डीड की बड़ी समस्या सुलझी, हफ्तेभर में होंगे टेंडर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More