HomeHimachalShimlaजलोग में सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में...

जलोग में सड़क हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक की लहर

सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

शिमला : जिला शिमला में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसा पुलिस चौकी जलोग के अंतर्गत आने वाले जलोग-किंगल सड़क पर गलू नामक स्थान पर हुआ। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा रविवार देर रात हुआ, जहां पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

तफ्तीश में पाया गया कि सड़क सुनसान होने के कारण हादसे का रात के समय किसी को पता नहीं चला। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी।

ये भी पढ़ें:  तीसरी बार डॉ. बिंदल को प्रदेश अध्यक्ष की कमान, भाजपा मुख्यालय में संभाला पदभार

छानबीन के दौरान दो शव बरामद किए गए, जिनकी पहचान प्रेमचंद (40) पुत्र भीमीराम और दिनेश (36) पुत्र स्वर्गीय तेजराम के रूप में हुई है। दोनों मृतक ग्राम गढ़ेरी, तहसील सुन्नी, जिला शिमला के निवासी बताए जा रहे हैं।

उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More