HomeHimachalSirmaur6 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP करेगी आंदोलन, नाहन में बैठक कर...

6 सूत्रीय मांगों को लेकर ABVP करेगी आंदोलन, नाहन में बैठक कर तैयार की रूपरेखा

बैठक में विगत आंदोलनों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

नाहन : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) जिला सिरमौर की बैठक सोमवार को नाहन में आयोजित की गई। जिला संयोजक वंश भंडारी ने जारी बयान में कहा कि बैठक में विगत आंदोलनों और कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती के लिए गौरव शर्मा को जिला कार्यालय मंत्री का दायित्व सौंपा गया। बैठक में मौजूद सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर, प्रदेश सहमंत्री मनीष और जिला संगठन मंत्री सचिन ने संगठनात्मक दिशा और छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

ABVP ने जिलेभर के कॉलेजों में अध्ययनरत छात्रों की समस्याओं और मांगों का गहन आंकलन किया। बैठक में विभिन्न प्रमुख मांगों को लेकर वर्षभर जिलेभर में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया गया, जिसमें पीजी कालेज नाहन में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम शुरू करने, जिले के प्रत्येक कॉलेज में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने, सभी कॉलेजों में बुनियादी ढांचा यानी अपना कैंपस, पुस्तकालय, लैब, स्मार्ट क्लासरूम आदि सुनिश्चित करने की मांग की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान का दो दिवसीय सिरमौर प्रवास तय, जानें कार्यक्रम

इसके साथ साथ कॉलेजों में शिक्षण और गैर शिक्षण स्टाफ की पर्याप्त नियुक्ति, परिवहन सुविधा की उपलब्धता और कॉलेज परिसर में ही बस पास बनाने के लिए काउंटर की स्थापना करना, प्रत्येक कॉलेज में खेल गतिविधियों के लिए ग्राउंड की व्यवस्था करना आदि मुख्य मांगें शामिल हैं।

ABVP ने स्पष्ट किया है कि यदि इन मांगों को लेकर सरकार व प्रशासन ने शीघ्र कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो परिषद इन मांगों को लेकर बड़े से बड़ा आंदोलन करने के लिए तैयार है। आवश्यकता पड़ी तो परिषद भूख हड़ताल जैसे कठोर कदम उठाने से भी पीछे नहीं हटेगी।

ये भी पढ़ें:  जमीन धंसने से बाड़थल मधाना स्कूल के भवन पर मंडराया खतरा, SMC ने बुलाई बैठक
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More