HomeHimachalShimlaहोटल की चौथी मंजिल की छत्त से गिरकर 25 साल के युवक...

होटल की चौथी मंजिल की छत्त से गिरकर 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और होटल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और कोई वजह है।

रामपुर बुशहर : जिला शिमला के उपमंडल रामपुर बुशहर के दत्तनगर में होटल की चौथी मंजिल से गिरकर एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान यशवंत उर्फ याशु (25) पुत्र संजीव कुमार निवासी गांव चारमाला, डाकघर व उप तहसील निथर, जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार वीरवार काे पुलिस को सूचना मिली कि दत्तनगर स्थित एक निजी होटल की चौथी मंजिल से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर टीम ने पाया कि युवक की मृत्यु हो चुकी थी।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यशवंत इसी होटल में काम करता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जुन्गा से फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की विशेषज्ञ टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

ये भी पढ़ें:  संजौली में स्कूल गेट के पास महिला की गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावर फरार, इलाके में सनसनी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और होटल के अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर इसके पीछे कोई और कोई वजह है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विस्तृत जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की जानकारी सांझा की जाएगी। पुलिस गंभीरता से केस की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:  ऊना में 22 अगस्त और 12 सितंबर को लगेगी लोक अदालत, चेक बाउंस से लेकर पारिवारिक विवाद तक होंगे निपटारे
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More