HomeHimachalShimlaसभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर देंगे वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स...

सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर देंगे वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट : DC

इस दौरान आदेशों को लागू करने के लिए फील्ड में आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। स्टाफ की कमी सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है, लेकिन इससे निपटने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अलग से योजना बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को शीघ्र लागू करवाए।

शिमला : जिला शिमला में वन भूमि की डिमार्केशन को लेकर वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी एसडीएम और डीएफओ के साथ डीसी अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

डीसी ने कहा कि जिला के सभी डीएफओ एक हफ्ते के भीतर वन भूमि की मौजूदा स्टेट्स रिपोर्ट देंगे। बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के क्रियान्वयन को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

इन आदेशों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने WP 1164/2023 के मामले में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वन भूमि को चिन्हित करने, उन पर कब्जा लेने और राजस्व विभाग के कब्जे वाली गैर-वन उद्देश्यों के लिए आवंटित भूमि को वन विभाग को सौंपने का निर्देश दिया है। इसी आदेश के तहत जिलाभर में वन विभाग, राजस्व विभाग कार्य कर रहा है।

इस दौरान आदेशों को लागू करने के लिए फील्ड में आ रही चुनौतियों के बारे में विस्तृत से चर्चा की गई। स्टाफ की कमी सबसे बड़ा कारण सामने आ रहा है, लेकिन इससे निपटने के लिए सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में अलग से योजना बनाकर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को शीघ्र लागू करवाए।

बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित सभी एसडीएम और डीएफओ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में नई रोड ड्रेनेज नीति को मंजूरी, मानसून में सड़कों की सुरक्षा पर फोकस
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More