HomeHimachalShimlaसीएम ने तारा देवी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेशवासियों के लिए सुख,...

सीएम ने तारा देवी मंदिर में नवाया शीश, प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य ने तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया, जिनमें प्राकृतिक आपदा सबसे बड़ी रही। आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियां हमारे समक्ष रहीं। दैवीय शक्ति के आशीर्वाद से और प्रदेशवासियों के सहयोग से सरकार ने इन सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया है।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अपनी धर्मपत्नी विधायक कमलेश ठाकुर के साथ शिमला के शोघी स्थित तारा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक स्थलों के सौंदर्यीकरण और नए धार्मिक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया।

उन्होंने कहा कि धार्मिक पर्यटन विरासत और आधुनिक विकास के बीच एक महत्त्वपूर्ण सेतु का कार्य करता है। हर वर्ष लाखों श्रद्धालु प्रदेश के शक्तिपीठों में आध्यात्मिक शांति की खोज में आते हैं, जिससे स्थानीय आजीविका को भी बढ़ावा मिलता है। इस अवसर पर मंदिर समिति ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें:  एनएच-707 चौड़ीकरण में लापरवाही के आरोप, आरजीबी कंपनी और मोर्थ के खिलाफ ग्रामीणों ने कफोटा में खोला मोर्चा

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों के दौरान राज्य ने तीन बड़ी चुनौतियों का सामना किया, जिनमें प्राकृतिक आपदा सबसे बड़ी रही। इसके अतिरिक्त आर्थिक और राजनीतिक चुनौतियां हमारे समक्ष रहीं। उन्होंने कहा कि दैवीय शक्ति के आशीर्वाद से और प्रदेशवासियों के सहयोग से सरकार ने इन सभी चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार किया है।

इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी, विनोद सुल्तानपुरी और अनुराधा राणा, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  सोलन में चिट्टे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! 3 युवकों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जीरकपुर से उठाया सप्लायर
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More