HomeHimachalShimlaमुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदान किए पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार

मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रदान किए पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्लास्टिक चैलेंजिंग मोबाइल ऐप’ को भी लॉन्च किया।

शिमला : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 8 व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार समारोह शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये जबकि तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई।

शैक्षणिक संस्थान श्रेणी में राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला को प्रथम पुरस्कार दिया गया। अन्य प्रथम पुरस्कार विजेताओं में नेचर पार्क बाखली देवीदड़ और जाइका समर्थित परियोजना नाचन, मेसर्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बद्दी हिमकोस्ट के तहत सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी बद्दी और खंड विकास कार्यालय, चौपाल शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, राज्यपाल के अभिभाषण के बाद आरडीजी पर हंगामे के आसार

द्वितीय पुरस्कार हिमालयन रिसर्च ग्रुप शिमला, पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा मंडी और मेसर्स ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड अंब जिला ऊना को दिया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंगेर जिला ऊना के ध्रुव को पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर चंबा की आरुही को दूसरा स्थान और एचएपीएस हीरा नगर हमीरपुर की नामी को तीसरा प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार शिमला की रोशनी को पहला स्थान, सेंट ल्यूक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन की महक प्रीत को दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगी किन्नौर के आयुष नेगी को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

ये भी पढ़ें:  प्राधिकरण की बैठक में 5877 करोड़ निवेश के 42 औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी, 13355 लोगों को मिलेगा रोजगार

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्लास्टिक चैलेंजिंग मोबाइल ऐप’ को भी लॉन्च किया। यह ऐप पर्यावरण कानूनों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस ऐप के माध्यम से 13 विभागों के अधिकारी अब मोबाइल के माध्यम से सीधे चालान कर सकेंगे, जिससे कागज आधारित प्रक्रियाओं की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More