HomeHimachalSirmaurचांबीधार स्कूल में पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली, पनोग में संवारे प्राकृतिक...

चांबीधार स्कूल में पर्यावरण दिवस पर निकाली रैली, पनोग में संवारे प्राकृतिक जलस्रोत

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वीरवार को जिला सिरमौर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए।

नाहन : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर वीरवार को जिला सिरमौर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। राजगढ़ उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांबीधार में पर्यावरण दिवस पर रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने नारे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। इसके साथ साथ स्कूल में कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य धर्मदास सिमर, एनएसएस प्रभारी अंजना नेगी, पंकज कुमार, ईको क्लब प्रभारी अजीव कुमार और आतिथ्य एवं पर्यटन प्रभारी राहुल ठाकुर मौजूद रहे।

वहीं, आयुष विभाग पनोग ने शिक्षा विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। आयुष स्वास्थ्य केंद्र पनोग के प्रभारी आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी राजेश ठाकुर ने बताया कि आयुष विभाग ने एनएसएस के बच्चों के साथ स्वास्थ्य केंद्र और स्कूल के कैंपस की साफ-सफाई की।

ये भी पढ़ें:  कोटड़ी व्यास स्कूल बना हैंडबॉल चैंपियन, जिला स्तरीय प्रतियोगिता में एकतरफा जीत

इस दौरान जलस्रोतों की साफ-सफाई के साथ-साथ कैंपस के चारों ओर फैली घास एवं झाड़ियां को काटकर विश्व पर्यावरण दिवस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

उधर, गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी नाहन व वाहिनी के अधीनस्थ वाहिनी प्रशिक्षण केंद्र विक्रम कैसल, समस्त कंपनियों और दमकल केंद्र उप-दमकल केंद्र/दमकल चौकी द्वारा लोगों को जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई, प्लास्टिक प्रदूषण व जैव विविधता हानि जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों के बारे में जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें:  मैं हिमाचल हूं... संघर्ष में पला, संकल्प में ढला और सफलता से सजा, ये है मेरी 77 वर्षों की गाथा
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More