शिमला : हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे, जिसे आकाशवाणी शिमला से 14 अप्रैल, 2026 को शाम 8 बजे प्रसारित किया जाएगा।
यह संदेश एफएम शिमला, एफएम हमीरपुर, एफएम धर्मशाला और आकाशवाणी शिमला के सभी रिले केंद्रों से एक साथ प्रसारित किया जाएगा।
दूरदर्शन केंद्र, शिमला से हिमाचल दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री का संदेश 14 अप्रैल, 2026 को सायं 7ः30 बजे प्रसारित किया जाएगा।
