HomeHimachalShimlaहिमाचल प्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, बोर्ड ने नियामक आयोग...

हिमाचल प्रदेश में महंगी हो सकती है बिजली, बोर्ड ने नियामक आयोग के समक्ष रखा ये प्रस्ताव

हिमाचल प्रदेश में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों को लेकर करसत शुरू हो गई है। राज्य विद्युत बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रति यूनिट 10 से 25 पैसे तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है।

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आगामी वित्तीय वर्ष के लिए बिजली की नई दरों को लेकर करसत शुरू हो गई है। राज्य विद्युत बोर्ड ने विद्युत नियामक आयोग के समक्ष प्रति यूनिट 10 से 25 पैसे तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। आयोग की मंजूरी मिलने के बाद 1 अप्रैल 2026 से उपभोक्ताओं को अधिक बिजली बिल चुकाना पड़ सकता है। राज्य विद्युत बोर्ड का कहना है कि प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए उसे महंगी दरों पर बिजली खरीदनी पड़ रही है। खरीद लागत और राजस्व के बीच बढ़ते अंतर को देखते हुए बोर्ड ने यह बढ़ोतरी प्रस्तावित की है, ताकि वित्तीय संतुलन बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें:  पूर्व न्यायाधीश सुरेंद्र सिंह ठाकुर का आकस्मिक निधन, सिरमौर जिला सहित न्यायिक जगत में शोक की लहर

दर वृद्धि के प्रस्ताव को लेकर आयोग के समक्ष विभिन्न पक्षों ने अपनी बात रखी है। राज्य विद्युत बोर्ड, पावर कॉरपोरेशन और ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अलावा शिमला होटल एसोसिएशन और अन्य व्यापारिक संगठनों ने भी सुनवाई में हिस्सा लिया। आयोग ने वैधानिक प्रक्रिया के तहत शिमला, धर्मशाला और बद्दी में जनसुनवाई पूरी कर ली है। इस प्रस्ताव के पीछे सरकार की बदली हुई नीति को भी अहम कारण माना जा रहा है। पहले राज्य को सतलुज जल विद्युत निगम से 26 प्रतिशत निःशुल्क बिजली मिलती थी, जिसे विद्युत बोर्ड को दिया जाता था।

अब सरकार ने इस हिस्सेदारी की बिजली को खुले बाजार में बेचने का फैसला किया है। इससे सरकार को अतिरिक्त राजस्व तो मिलेगा, लेकिन बोर्ड को बाजार से महंगी बिजली खरीदनी पड़ रही है, जिसका वित्तीय असर अब उपभोक्ताओं पर पड़ सकता है। विद्युत नियामक आयोग बोर्ड की याचिका पर मार्च के अंत तक अंतिम निर्णय दे सकता है। मंजूरी मिलने की स्थिति में नई दरें 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें:  पांवटा साहिब में 8 ग्राम चिट्टे और 63,000 की नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More