HomeHimachalShimlaCM सुक्खू से ओक ओवर में मिले गैरी संधू, संस्कृति और उद्यमिता...

CM सुक्खू से ओक ओवर में मिले गैरी संधू, संस्कृति और उद्यमिता पर अहम चर्चा

इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रदेश के समृद्ध लोक कलाओं को प्रदेश की उभरती अर्थव्यवस्था से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से रविवार को ओक ओवर में प्रसिद्ध पंजाबी गायक और युवा आइकन गैरी संधू ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और प्रदेश के समृद्ध लोक कलाओं को प्रदेश की उभरती अर्थव्यवस्था से जोड़ने जैसे विषयों पर चर्चा की गई।

शिमला में आयोजित हो रहे हिम एमएसएमई फेस्ट-2026 में गैरी संधू ने मुख्य कलाकार के रूप में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। उन्होंने कला और उद्यमिता को एक साथ वैश्विक मंच प्रदान करने की प्रदेश सरकार की पहल की सराहना की। सुक्खू ने संगीत जगत में गायक के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जीवंत सांस्कृतिक परिदृष्य को बढ़ावा और स्थानीय युवाओं को रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:  सिरमौर की जरवा-जुनैली पंचायत की प्रधान को पद से हटाया, डीसी ने जारी किए आदेश
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More