HomeHimachalधर्मशाला कॉलेज की मृतक छात्रा के परिजनों को सीएम ने बंधाया ढांढस,...

धर्मशाला कॉलेज की मृतक छात्रा के परिजनों को सीएम ने बंधाया ढांढस, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन

खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की परिजनों से फोन पर बात करवाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शिमला/कांगड़ा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला की एक छात्रा के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने छात्रा के माता-पिता से फोन पर बात की और इस कठिन समय में उन्हें सरकार की ओर से हर संभव सहायता और समर्थन का भरोसा दिलाया।

खेल एवं युवा सेवाएं मंत्री यादविंद्र गोमा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मुख्यमंत्री की परिजनों से फोन पर बात करवाई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में एक एसोसिएट प्रोफेसर और तीन छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जा चुकी है। जांच को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सरकार ने शुरुआती कदम उठाते हुए संबंधित एसोसिएट प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।

ये भी पढ़ें:  प्रतिबंधित दवाइयों और नकदी के साथ सोलन में 2 युवक गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने परिवार को आश्वासन दिया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और तय समय सीमा के भीतर पूर्ण की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और दोषियों को कानून के तहत सख्त सजा दिलाना सुनिश्चित करेगी।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More