Home Himachal Shimla राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने जीते...

राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस के डीएसपी विजय कुमार ने जीते दो ब्रॉन्ज मेडल

भारतीय छठी रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के कमांडेंट आईपीएस भागमल ठाकुर और हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान ने डीएसपी विजय कुमार सहित पूरी टीम को बधाई दी है।

0

शिमला : मध्यप्रदेश के इंदौर में चल रही 19वीं ऑल इंडिया शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग टीम बेहतर प्रदर्शन किया। भारतीय छठी रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के डीएसपी विजय कुमार ने प्रतियोगिता में दो ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया। डीएसपी विजय कुमार ने 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया, जबकि सेंटर फायर पिस्टल में भी ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन को पुलिस महकमे में सराहा जा रहा है।

बता दें कि डीएसपी विजय कुमार एक जाने-माने शूटर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भी देश के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। भारतीय छठी रिजर्व बटालियन धौलाकुआं के कमांडेंट आईपीएस भागमल ठाकुर और हिमाचल प्रदेश पुलिस शूटिंग क्लब के कोच इंस्पेक्टर सुरेश कुमार चौहान ने डीएसपी विजय कुमार सहित पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में टीम के सभी 10 सदस्यों ने भाग लिया, जो प्रदेश पुलिस के लिए गर्व की बात है। बता दें कि ये प्रतियोगिता 24 फरवरी से शुरू हुई थी, जो एक मार्च तक आयोजित की जाएगी।

ये भी पढ़ें:  मां के उद्घोष से सोलंकी ने 'मोबाइल भंडारा वैन' को दिखाई झंडी, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा, सब मिलेगा तैयार