HomeHimachalSirmaurमां के उद्घोष से सोलंकी ने 'मोबाइल भंडारा वैन' को दिखाई झंडी,...

मां के उद्घोष से सोलंकी ने ‘मोबाइल भंडारा वैन’ को दिखाई झंडी, एक कॉल पर मिलेगी सुविधा, सब मिलेगा तैयार

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि इस वैन को हरियाणा के करनाल निवासी श्रद्धालु अनिल गुप्ता ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास को दान में दिया है। यह दान सिर्फ एक वाहन का नहीं, बल्कि करुणा और मानवता का प्रतीक है।

नाहन : उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर न्यास द्वारा संचालित मोबाइल भंडारा वैन की शुरुआत हो गई है। नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय परिसर से इस वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस पहल से अब श्रद्धालु आसपास के किसी भी क्षेत्र में आसानी से पौष्टिक भोजन का भंडारा आयोजित कर सकेंगे। शुभारंभ के तुरंत बाद विधायक सोलंकी ने इस वैन के माध्यम से मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में लोगों को भंडारा वितरित किया, जिसका कई लोगों ने लाभ उठाया।

विधायक अजय सोलंकी ने बताया कि इस वैन को हरियाणा के करनाल निवासी श्रद्धालु अनिल गुप्ता ने त्रिलोकपुर मंदिर न्यास को दान में दिया है। यह दान सिर्फ एक वाहन का नहीं, बल्कि करुणा और मानवता का प्रतीक है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिलाएं रेस्क्यू, नकली ग्राहक के जरिए होटल में पुलिस की दबिश

उन्होंने कहा कि यह मोबाइल भंडारा वैन सुविधाओं से लैस है और इसमें एक बार में 250 लोगों के लिए भोजन ले जाने की क्षमता है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक पौष्टिक भोजन पहुंचाना है।

विधायक सोलंकी ने खुशी जताते हुए बताया कि एक दानी सज्जन ने 10 भंडारों के लिए 1.80 लाख रुपए की राशि मंदिर न्यास को दान की है, जिससे जरूरतमंदों को निशुल्क भोजन मिल सकेगा।

उन्होंने बताया कि इस वैन के माध्यम से मंदिर न्यास अब उन लोगों तक भी पहुंचेगा जो किसी कारणवश मंदिर तक नहीं आ पाते हैं। यह वैन 30 किलोमीटर के दायरे में सेवा प्रदान करेगी।

ये भी पढ़ें:  1636 राजस्व मामलों का निपटारा, लंबित पर फोकस, DC चंबा ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

इच्छुक लोग 17,500 रुपए में इस वैन को भोजन सहित मंदिर की 30 किलोमीटर की परिधि में ले जा सकेंगे, जिसमें 250 लोगों का भोजन शामिल होगा, जिसे मंदिर परिसर की रसोई में ही तैयार किया जाएगा।

इस वैन के संचालन के लिए सेवादारों की एक समर्पित टीम नियुक्त की गई है, जो भोजन को कुशलतापूर्वक पैक करने और वितरित करने का काम संभालेगी। इस मौके पर एडीएम सिरमौर एलआर वर्मा, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, एसडीएम राजीव सांख्यान, तहसीलदार नाहन उपेंद्र चौहान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल के सैनिक स्कूल में भड़की आग, मची अफरा-तफरी
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More