HomeHimachalSolanसोलन में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, ठोडो मैदान में होगा जिला...

सोलन में 15 अगस्त की तैयारियां तेज, ठोडो मैदान में होगा जिला स्तरीय समारोह, विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति 15 अगस्त को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा।

सोलन : जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति 15 अगस्त को ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर सोमवार को अतिरिक्त उपायुक्त दिव्यांशु सिंगल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि मुख्य अतिथि सबसे पहले शहीद स्मारक पर पहुंचकर स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे ठोडो मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। समारोह में पुलिस, होमगार्ड्स तथा अन्य टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट प्रस्तुत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:  सेहत की पाठशाला बना कृषि विज्ञान केंद्र धौलाकुआं, बहराल स्कूल के बच्चों ने जानें प्राकृतिक खेती के फायदे

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों को अपने-अपने उत्कृष्ट कर्मचारियों की सूची 8 अगस्त तक उपायुक्त कार्यालय सोलन में भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की रिहर्सल 11 अगस्त को सुबह 11:30 बजे ठोडो मैदान अथवा नगर निगम सोलन के सभागार में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले सभी विद्यालयों एवं संस्थानों को अपनी प्रस्तुति का विवरण और प्रतिभागियों की सूची 10 अगस्त तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में जमा करवानी होगी।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में शिक्षकों के भरे जाएंगे 9535 पद, अब सत्र के बीच नहीं होगी सेवानिवृत्ति

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक निर्माण, जल शक्ति, पुलिस, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग तथा नगर निगम सोलन सहित सभी संबंधित विभागों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उन्हें अपने अधीनस्थ कर्मचारियों सहित समारोह में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा।

बैठक की कार्यवाही का संचालन सहायक आयुक्त डॉ. पूनम बंसल ने किया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी सोलन नीरजा शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:  ई-केवाईसी नहीं कराने वाले पेंशनरों की रुकेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सरकार ने दिया आखिरी मौका
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Desk
"आपकी बात न्यूज़" एक लोकप्रिय हिंदी समाचार प्लेटफॉर्म है, जो राजनीति, समसामयिक घटनाओं, मनोरंजन, खेल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर ताजे अपडेट्स प्रदान करता है।

Latest Articles

Explore More