शिमला : भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने सोमवार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’ भेंट किया।
मुख्यमंत्री ने राकेश कुमार प्रजापति को उनके प्रथम उपन्यास के लिए बधाई दी और उनकी साहित्यिक यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने उनके इस रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक पाठकों को सकारात्मक चिंतन, आत्ममंथन और जीवन के गहरे पहलुओं को समझने के लिए प्रेरित करेगी।
यह उपन्यास राकेश कुमार प्रजापति की साहित्यिक अभिरुचि और रचनात्मक अभिव्यक्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रशासनिक दायित्वों के साथ साहित्यिक सृजन के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विविध पहलुओं को अभिव्यक्त करने का उनका यह प्रयास उल्लेखनीय है।
इससे पूर्व राकेश कुमार प्रजापति यह पुस्तक धार्मिक गुरू दलाई लामा को भी भेंट कर चुके हैं।

