HomeHimachalShimlaHPSCB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: कल शाम से बंद रहेंगी ATM,...

HPSCB ग्राहकों के लिए जरूरी खबर: कल शाम से बंद रहेंगी ATM, UPI, नेट बैंकिंग समेत अधिकांश सेवाएं

अगर आपका खाता हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (HPSCB) में है तो अगले पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी आ सकती है।

शिमला : अगर आपका खाता हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक (HPSCB) में है तो अगले पांच दिनों तक बैंकिंग सेवाओं का उपयोग करने में परेशानी आ सकती है। दरअसल, बैंक 17 जुलाई की शाम 5 बजे से 22 जुलाई की सुबह 10 बजे तक अपनी अधिकांश बैंकिंग और डिजिटल बैंकिंग सेवाएं अस्थायी रूप से बंद रखेगा।

इसे लेकर बैंक में अपने ग्राहकों को टेक्स्ट मैसेज भी भेज रहा है, जिसमें कहा गया है कि “हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित की CBS स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत 17 जुलाई शाम 5 बजे से 22 जुलाई सुबह 10 बजे तक सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। असुविधा के लिए खेद है।”

ये भी पढ़ें:  सिरमौर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए ₹1 करोड़ के 829 गुम और चोरीशुदा मोबाइल, असल मालिकों को लौटाए

जानकारी मिली है कि इस अवधि के दौरान बैंक अपनी मौजूदा कोर बैंकिंग प्रणाली (CBS) को अपग्रेड कर फिनैकल कोर बैंकिंग सॉल्यूशन (Finacle CBS Version 10.2.25) पर माइग्रेट करेगा। यह कार्य नाबार्ड अम्ब्रेला प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है।

बैंक की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार इस अवधि में शाखा बैंकिंग, एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस, एनईएफटी, आरटीजीएस, रुपे डेबिट कार्ड, एईपीएस सहित सीबीएस आधारित लगभग सभी सेवाएं उपलब्ध नहीं रहेंगी।

एचपीएससीबी ने ग्राहकों से अपील की है कि वे इस अवधि से पहले अपने सभी जरूरी वित्तीय लेनदेन पूरे कर लें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बैंक के अनुसार यह तकनीकी अपग्रेड ग्राहकों को भविष्य में अधिक सुरक्षित, तेज और आधुनिक बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में कांपी धरती, कई जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोग सहमे

बैंक ने भरोसा दिलाया है कि माइग्रेशन का कार्य तय समय के भीतर पूरा कर सेवाएं जल्द से जल्द बहाल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। अस्थायी असुविधा के लिए खेद जताते हुए बैंक ने ग्राहकों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील की है। किसी भी सहायता के लिए ग्राहक अपनी नजदीकी एचपीएससीबी शाखा या बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:  स्कूल के लिए 11 KM पैदल चलीं, समाज की बंदिशें तोड़ीं... अब सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुईं कृष्णा राठौर
Aapki Baat News Desk
Aapki Baat News Deskhttps://aapkibaatnews.com
आपकी बात न्यूज डेस्क देश, प्रदेश और स्थानीय स्तर की हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, विश्वसनीय और तथ्यात्मक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। राजनीति, समाज, प्रशासन, शिक्षा, अपराध, मनोरंजन और जनसरोकार से जुड़े हर मुद्दे पर सटीक जानकारी और प्रभावशाली प्रस्तुति हमारी प्राथमिकता है, ताकि पाठकों को हर बड़ी अपडेट एक ही मंच पर मिल सके।

Latest Articles

Explore More