HomeHimachalSolanड्रग कंट्रोलर बनकर फार्मा कंपनियों से ठगी और रंगदारी मांगने वाला ये...

ड्रग कंट्रोलर बनकर फार्मा कंपनियों से ठगी और रंगदारी मांगने वाला ये शख्स गिरफ्तार, गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

बद्दी : खुद को ड्रग कंट्रोलर बताकर लाखों रुपये की ठगी और रंगदारी मांगने के मामले में बद्दी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल वाहन और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, 30 जुलाई को बरोटीवाला स्थित एक फार्मा कंपनी के प्रतिनिधि ने पुलिस थाना बरोटीवाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि कुछ अज्ञात व्यक्ति स्वयं को ड्रग कंट्रोलर बताकर कंपनी से लाखों रुपये की ठगी कर चुके हैं और लगातार रंगदारी की मांग कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें:  जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 31 जुलाई अंतिम तारीख

शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले पुख्ता सुरागों के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी गुरपाल (22), निवासी गांव खोखरा, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बनाया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को ड्रग कंट्रोलर बताकर फोन करता था और कार्रवाई का डर दिखाकर अवैध धनराशि की मांग करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद, वारदात में इस्तेमाल वाहन (HP64A-7859) और अन्य अहम साक्ष्य जब्त किए हैं।

ये भी पढ़ें:  नाहन के बड़ा चौक में कथित मारपीट मामले में क्रॉस एफआईआर, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपी को 4 अगस्त को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Crime Desk Himachal
Crime Desk Himachalhttps://aapkibaatnews.com
क्राइम डेस्क हिमाचल, हिमाचल प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में अपराध, पुलिस कार्रवाई, कानून-व्यवस्था, जांच और न्यायिक मामलों से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबर को तेज, सटीक और विश्वसनीय तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य अपराध जगत की हर बड़ी अपडेट, पुलिस की कार्रवाई और जनसरोकार से जुड़े मामलों को तथ्यात्मक और प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करना है।

Latest Articles

Explore More