HomeHimachalShimlaएक देश-एक चुनाव के लिए जेपीसी ने की मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से...

एक देश-एक चुनाव के लिए जेपीसी ने की मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री से भेंट

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी समिति के सदस्य के रूप में बैठक में सम्मिलत हुए।

शिमला : एक देश-एक चुनाव के प्रस्ताव से संबंधित संविधान (एक सौ उन्नतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून (संशोधन) विधेयक 2024 के लिए गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने वीरवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के साथ बैठक की।

समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी और अन्य सदस्यों का मुख्यमंत्री ने गरिमापूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को पारंपरिक हिमाचली टोपी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। समिति ने प्रस्तावित एक देश-एक चुनाव के बारे में विस्तृत विचार विमर्श किया।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने समिति के साथ प्रदेश सरकार के विचार साझा किए। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग ठाकुर भी समिति के सदस्य के रूप में बैठक में सम्मिलत हुए।

ये भी पढ़ें:  हिमाचल में डिलीवरी के बाद नवजात सहित मां की मौत, पति बेसुध, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बैठक के बाद मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बिल का विरोध कर रही है, लेकिन देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत समिति को कुछ सुझाव दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने सरकार ने लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए एक वर्ष में उप-चुनाव करवाने का प्रावधान रखने का सुझाव दिया है।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More