HomeHimachalभारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने संगड़ाह के जितेंद्र शर्मा, पिता के नक्शे...

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने संगड़ाह के जितेंद्र शर्मा, पिता के नक्शे कदम पर चलकर करेंगे देश सेवा

एक फौजी पिता के बेटे ने देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए सेना में शामिल होने का फैसला लिया। बतौर लेफ्टिनेंट जितेंद्र अब 3 जीआर (गोरखा राइफल्स) में अपनी सेवाएं देंगे।

संगड़ाह : हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह स्थित लाना पालर गांव के जितेंद्र दत्त शर्मा ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का ओहदा हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जितेंद्र के पिता रामलाल शर्मा भी सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि, उनकी माता शीला शर्मा गृहिणी हैं। अपने बेटे के कमीशंड आर्मी अफसर बनने से माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं है।

वर्ष 2024 में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित हुए इस होनहार युवा ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) देहरादून से अपना सख्त प्रशिक्षण पूरा किया और 14 जून 2025 को लेफ्टिनेंट का पद ग्रहण कर लिया।

ये भी पढ़ें:  पढ़ाई विद AI: जिला प्रशासन बिलासपुर की अभिनव पहल का CM ने किया शुभारंभ

बता दें कि जितेंद्र बचपन से ही मेहनती और मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने कोरोना काल के दौरान 2021 में निबंध लेखन प्रतियोगिता में जिला सिरमौर और प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर 1 लाख रुपये की पुरस्कार राशि जीती थी।

वर्ष 2024 में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) हमीरपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करने के बाद जितेंद्र का चयन भारतीय सेना और एक बहुराष्ट्रीय कंपनी दोनों जगह हुआ, लेकिन एक फौजी पिता के बेटे ने देश सेवा को प्राथमिकता देते हुए सेना में शामिल होने का फैसला लिया। बतौर लेफ्टिनेंट जितेंद्र अब 3 जीआर (गोरखा राइफल्स) में अपनी सेवाएं देंगे।

ये भी पढ़ें:  एनएसएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ. पंकज चांडक करेंगे हिमाचल का प्रतिनिधित्व

उनके परिवार में उनकी बड़ी बहन डॉ. रुचि शर्मा हैं, जो वेटरनरी में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं और बड़े भाई भूपेंद्र दत्त शर्मा हिमाचल पुलिस में कार्यरत हैं। जितेंद्र के लेफ्टिनेंट बनने से उनके परिजनों, परिचितों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर भी लोग लगातार उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं।

Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More