होमHimachalShimlaअस्पतालों में फिर शुरू हुई क्रस्ना लैब की टेस्ट सेवाएं, मरीजों और...

अस्पतालों में फिर शुरू हुई क्रस्ना लैब की टेस्ट सेवाएं, मरीजों और तीमारदारों ने ली राहत की सांस

अस्पतालों में पिछले दो दिनों से बंद पड़ी क्रस्ना लैब की टेस्ट (जांच) सेवाएं बुधवार सुबह से दोबारा शुरू हो गई हैं।

शिमला : राजधानी शिमला समेत प्रदेश के अन्य अस्पतालों में पिछले दो दिनों से बंद पड़ी क्रस्ना लैब की टेस्ट (जांच) सेवाएं बुधवार सुबह से दोबारा शुरू हो गई हैं।

लैब में टेस्ट बंद होने के कारण मरीजों को जरूरी मेडिकल जांच करवाने के लिए परेशान होना पड़ रहा था। जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिलने से इलाज की प्रक्रिया भी प्रभावित हो रही थी। बुधवार सुबह सेवाएं बहाल होने के बाद मरीजों और उनके तीमारदारों ने राहत की सांस ली।

दो दिन से बंद थे मरीजों के टेस्ट
क्रस्ना लैब की ओर से पिछले दो दिनों से अस्पतालों में मरीजों के सैंपल लेने और जांच करने का काम बंद रखा गया था। इसके चलते मरीजों को जरूरी टेस्ट करवाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा था। कई मरीजों को जांच के लिए दूसरे विकल्प तलाशने पड़े। वहीं, समय पर रिपोर्ट नहीं मिलने से डॉक्टरों को भी बीमारी का आकलन करने और आगे का उपचार तय करने में दिक्कतें आ रही थीं।

ये भी पढ़ें:  जन्माष्टमी पर सैनवाला में विराजेंगे श्री राधाकृष्ण, जयपुर से लाई गईं प्रतिमाओं की होगी प्राण प्रतिष्ठा, स्थापना से पूर्व कलश यात्रा निकाली

हड़ताल खत्म होने के बाद बहाल हुई सेवाएं
बुधवार सुबह क्रस्ना लैब ने दोबारा मरीजों के विभिन्न प्रकार के टेस्ट संबंधी सेवाएं शुरू कर दीं। इसके बाद अस्पतालों में मरीजों के सैंपल लेने और टेस्ट करने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई। जांच सेवाएं बहाल होने से मरीजों को अब जरूरी रिपोर्ट मिलने में सुविधा होगी और उपचार प्रक्रिया भी सामान्य हो सकेगी।

आईजीएमसी शिमला के डिप्टी एमएस प्रवीन भाटिया ने कहा, “अस्पताल में मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जा रही है। सरकारी लैब में टेस्ट हो रहे हैं और अब क्रस्ना लैब में भी टेस्ट हो रहे हैं। उनकी हड़ताल खत्म हो गई है।”

ये भी पढ़ें:  बस विवाद पर अल्टीमेटम: 20 अप्रैल से सिरमौर में निजी बसें बंद करने का ऐलान, केस वापसी की शर्त

Latest Articles

Explore More