HomeHimachalShimlaकिसान समुदाय को पौध रोपण से जोड़ने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित,...

किसान समुदाय को पौध रोपण से जोड़ने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित, 50 हजार से अधिक होंगे लाभांवित

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की मौजूदगी में सोमवार को हिमाचल प्रदेश वन विभाग ने सिंगापुर स्थित कंपनी प्रोक्लाइम के साथ एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया।

प्रदेश सरकार की ओर से वन बल मुख्य डॉ. संजय सूद और कंपनी की ओर से मुख्य कार्यकारी अधिकारी केविन कुमार कंदसामी ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना जलवायु संरक्षण में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक सिद्ध होगी। इससे प्रदेश के 50 हजार से अधिक किसान लाभान्वित होंगे। इसके अंतर्गत किसानों की भूमि और खेतों की मेड़ों पर पेड़ लगाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पौधारोपण के लिए आर्थिक सहायता और अन्य सहयोग प्रदान किया जाए।

ये भी पढ़ें:  राजगढ़ कॉलेज और नौणी विश्वविद्यालय के बीच एमओयू, छात्रों को मिलेंगे शोध व नवाचार के नए अवसर

किसानों को पांच वर्ष के बाद कार्बन क्रेडिट का लाभ मिलेगा और कंपनी के मुनाफे का 30 प्रतिशत हिस्सा भी किसानों को दिया जाएगा। यह योजना तीन चरणों में लागू होगी, जिससे प्रदेश का हरित आवरण बढ़ेगा और किसान समुदाय के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होगा। भूमि कटाव में कमी आएगी। खेतों में जैव विविधता बढ़ेगी और किसानों के लिए अतिरिक्त आय के अवसर भी सृजित होंगे।

पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के सचिव सुशील सिंगला, प्रोक्लाइम कंपनी के तकनीकी निदेशक सम्राट सेनगुप्ता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:  मोदी सरकार टैक्स घटा रही, सुक्खू सरकार बढ़ाकर कर रही जन विरोधी काम : जयराम
Hitesh Sharma
Hitesh Sharmahttps://aapkibaatnews.com
हितेश शर्मा 'आपकी बात न्यूज़ नेटवर्क' के संस्थापक और मुख्य संपादक हैं। दो दशकों से भी अधिक लंबे अपने करिअर में, वे 'अमर उजाला' 'दैनिक भास्कर' दैनिक ट्रिब्यून, पंजाब केसरी और दिव्य हिमाचल जैसे प्रमुख प्रकाशनों में महत्वपूर्ण संपादकीय जिम्मेदारियां निभाई हैं। एक अनुभवी पत्रकार और पूर्व ब्यूरो प्रमुख के तौर पर, हितेश अपनी गहन ज़मीनी रिपोर्टिंग और नैतिक व प्रभावशाली पत्रकारिता के प्रति अपने अटूट समर्पण के लिए व्यापक रूप से सम्मानित हैं। वे जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग करने में विशेषज्ञता रखते हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हर कहानी को पूरी गहराई और ज़िम्मेदारी के साथ प्रस्तुत किया जाए।

Latest Articles

Explore More